अवैध अफीम और पोस्त सहित तीन गिरफ्तार
श्रीगंगानगर। जिले में पुलिस ने तीन व्यक्तियों को अवैध रूप से अफीम और पोस्ट रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक गौरव यादव ने बताया कि गजसिंहपुर थाना की प्रभारी सब इंस्पेक्टर श्रीमती सिरकौर की टीम ने कल शाम को चक 20 एफ के पास बलविंदरसिंह उर्फ बिंदू (38) निवासी चक 3-एफएफ-ए को 625 ग्राम अवैध डोडा पोस्त सहित गिरफ्तार किया। पुलिस टीम में सिपाही पवन, कुलदीप, रामकुमार और ड्राइवर कांस्टेबल विजय कुमार भी शामिल रहे।बलविंदरसिंह के विरुद्ध दर्ज मुकदमे की आगे जांच घमूडवाली थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर पृथ्वीराज करेंगे। उधर, लालगढ़ जाटान थाना के प्रभारी सब इंस्पेक्टर संजयसिंह की टीम ने कल शाम को गांव लाधूवाला के समीप अंकित उर्फ हरीश (25) निवासी चक 20-एमल और सतपाल उर्फ सत्तू (26) निवासी बख्तांवाली थाना चूनावढ को 215 ग्राम अफीम समेत गिरफ्तार किया। पुलिस टीम में एएसआई राकेश कुमार, हवलदार धर्मवीर,सिपाही बंसीलाल, दयाकिशन, सुरेंद्र और लक्ष्मण भी शामिल रहे। इस मामले की जांच चूनावढ थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर मलकीयतसिंह को दी गई है।
