Breaking News

कोचिंग सेंटर संचालक युवक की इंदिरा नहर में डूबने से मौत

कोचिंग सेंटर संचालक युवक की इंदिरा नहर में डूबने से मौत
श्रीगंगानगर।
हनुमानगढ़ में एक प्राइवेट कोचिंग सेंटर के संचालक युवक की इंदिरा गांधी नहर में डूबने से मृत्यु हो गई। उसकी लाश टिब्बी थाना क्षेत्र में इंदिरा गांधी नहर में बरामद हुई है।उसकी कार नहर के किनारे लावारिस हालत में मिली है। घटना की जांच कर रहे एएसआई देवीलाल ने बताया कि हनुमानगढ़ टाउन के वार्ड नंबर 27 का निवासी विजयसिंह कंबोज सिख (37) कल सोमवार सुबह कार लेकर घर से निकला था। बाद में उसकी कार चक 1-आरके रोही राठीखेड़ा में इंदिरा गांधी नहर के किनारे लावारिस खड़ी मिली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ ही देर में पता चला कि कार विजयसिंह की है। तब आशंका हुई की विजयसिंह नहर में गिर गया है। सूचना दिए जाने पर उसके पिता चरणसिंह आदि परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। विजयसिंह की नहर में तलाश करवाने के लिए जिला मुख्यालय से राज्य आपदा एवं राहत प्रबंधन दल (एसडीआरएफ) की टीम को बुलाया गया। लगभग 2 घंटे की मशक्कत से एसडीआरएफ के गोताखोरों ने उसकी लाश को बरामद कर लिया।पिता चरणसिंह द्वारा दी गई रिपोर्ट पर मर्ग  की गई है। परिवार वालों ने आशंका जताई है कि विजय सिंह पैर फिसलने से नहर में गिर गया।पुलिस ने बताया कि विजयसिंह कुछ समय से अपनी बीमारी को लेकर भी काफी परेशान था। पोस्टमार्टम होने के बाद उसकी लाश परिवार वालों के सुपुर्द कर दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *