Breaking News

झपटमारों की तीसरी वारदात में गिरफ्तारी

झपटमारों की तीसरी वारदात में गिरफ्तारी
श्रीगंगानगर ।
कोतवाली पुलिस ने शहर में छीना झपटी की वारदातें करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए तीन युवकों को तीसरी वारदात में प्रोडक्शन वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया है।पुलिस ने बताया कि पुरानी आबादी थाना इलाके में पदमपुर रोड पर कोढिया पुली निवासी प्रदीपसिंह, गुरुनगर निवासी नवनीतसिंह तथा दीपू सोनी की गिरफ्तारी की गई है। विगत 23 फरवरी को विनोबा बस्ती निवासी नवीन अरोड़ा ने मुकदमा दर्ज करवाया था कि 19 फरवरी की शाम को उसकी माता विनोबा बस्ती पार्क के पास से जा रही थी। तभी मोटरसाइकिल पर आए युवक उसके पहनी सोने की बालियां छीन कर भाग गए। पुलिस ने बताया कि यह वारदात भी उक्त तीनों युवकों ने की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *