Breaking News

भूलवश जहरीली दवा पीने से छात्रा की मौत

भूलवश जहरीली दवा पीने से छात्रा की मौत
श्रीगंगानगर।
हनुमानगढ़ जिले के रावतसर शहर में अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रही एक किशोरी की कथित रूप से भूलवश जहरीली दवा पी लेने से मृत्यु हो गई। मामले की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर ईमीचंद सोलंकी ने बताया कि कोमल मेघवाल (17) को उसके परिवार वालों ने परसों गंभीर बेहोशी की हालत में रावतसर के अस्पताल में भर्ती करवाया था। डॉक्टरों के उपचार देने पर भी उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ तो उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। कमल को परिवार वाले हनुमानगढ़ टाउन के एक अस्पताल में ले गए। उसने कल सोमवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। कोमल के पिता सुनील मेघवाल (38) निवासी चक 23-एसजेएम तहसील अनूपगढ़ जिला श्रीगंगानगर द्वारा दी गई रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज की गई है। जांच अधिकारी ने बताया कि कोमल  कुछ समय से रावतसर में अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। सुनील ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसकी बेटी ने गलती से जहरीली दवा का सेवन कर लिया।पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद लाश परिवार वालों के सुपुर्द कर दी। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *