अनूपगढ़ और घडसाना में ट्रैक्टर खुर्द-बुर्द करने के मामले
श्रीगंगानगर। जिले के नई मंडी घड़साना और अनूपगढ़ थाना इलाकों में ट्रैक्टर ट्राली को खुर्द-बुर्द के मामले सामने आए हैं।अनूपगढ़ पुलिस के अनुसार वार्ड नंबर 35 निवासी किशन उर्फ कृष्ण औड (23) द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर रघुवीर नामक ठेकेदार के विरुद्ध उसका ट्रैक्टर खुर्द-बुर्द करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। कृष्ण ने बताया कि रघुवीर ठेकेदार निवासी मुकन तहसील पदमपुर ने 30 सितंबर 2024 को उसका ट्रैक्टर 1000 रुपए प्रतिदिन किराए पर लिया था।उसके बाद ठेकेदार ने ना तो किराया दिया और ना ही इसका ट्रैक्टर वापस किया।इसी प्रकार नई मंडी घड़साना थाना में चक 1-एसटीआर निवासी ज्ञानसिंह मजहबी सिख (34) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि बलजीतसिंह मजहबी सिख निवासी चक 365 हेड रावला और लखबीरसिंह मजहबी सिख निवासी चक 5-एसजीएम थाना अनूपगढ़ उसका ट्रैक्टर खरीद कर ले गए थे। दोनों ने ट्रैक्टर की बकाया किश्तें अदा करनी थी, लेकिन उन्होंने किश्तें जमा नहीं करवाई और ट्रैक्टर को आगे बेचकर खुर्द-बुर्द कर दिया। पुलिस ने बताया कि दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी गई है।
