Breaking News

केसरीसिंहपुर के सन्नी हत्याकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार

केसरीसिंहपुर के सन्नी हत्याकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार
श्रीगंगानगर
केसरीसिंहपुर में पिछले वर्ष मई महीने में दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में सिर में ईंट लगने से सन्नी नामक एक किशोर की मौत होने की घटना में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि चक 54 एफ-बी निवासी रणजीत पुत्र जोगिंदर शपाल को गिरफ्तार किया गया है जो कि वारदात के बाद से लगातार फरार था। पुलिस उसकी निरंतर तलाश कर रही थी। वह कल शाम अपने चक 54 एफ-बी में ही पकड़ा गया। उसे आज अदालत में पेश किया गया। इस हत्याकांड में चार आरोपी पूर्व में पकड़े जा चुके हैं।एक दो आरोपी अभी भी फरार हैं। पिछले वर्ष मई महीने में एक भूखंड के कब्जे कोई विवाद को लेकर दो पक्षों में टकराव हो गया था। दोनों पक्षों की तरफ से मारपीट की गई और पथराव किया गया। इसी दौरान सन्नी नामक एक किशोर के सिर में ईट आकर लगी, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया,जिसकी दो दिन बाद मृत्यु हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *