Breaking News

घडसाना में अवैध हथियारों और हैरोइन समेत चार काबू

घडसाना में अवैध हथियारों और हैरोइन समेत चार काबू
श्रीगंगानगर।
घडसाना में पुलिस ने कल रात तीन युवकों को अवैध हथियारों सहित तथा एक युवक को अवैध हैरोइन सहित गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी सीआई महावीरप्रसाद ने बताया कि राजविंदरसिंह जटसिख (19) निवासी रावला के कब्जे से 32 बोर का एक पिस्टल मिला। रावला के नंदराम नायक (27) के पास 32 बोर के दो कारतूस मिले हैं।चक 6- एमडी घडसाना निवासी सचिन नायक के पास 12 बोर के दो जीवित कारतूस मिले। इनके विरुद्ध आर्म्स एक्ट में अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा सब इंस्पेक्टर भोलाराम ने धक्का बस्ती में चंद्रभान नायक निवासी चक 6- एलएसएम बांडा को मोटरसाइकिल पर जाते हुए पकड़ा। उसके पास 10 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। उस पर एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *