Breaking News

छजगिरिया मौहल्ले में जिओ के टावर के उपकरण चोरी

छजगिरिया मौहल्ले में जिओ के टावर के उपकरण चोरी
श्रीगंगानगर।
स्थानीय मीरा चौक  पुलिस चौकी से कुछ ही दूर मौसम विभाग रोड पर मौसम केंद्र के सामने छजगिरिया मोहल्ले में लगे जिओ कंपनी के टावर के काफी उपकरण अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिए गए।पुलिस के अनुसार रिलायंस जिओ के एक अधिकारी ललित शर्मा निवासी भरतनगर द्वारा दी गई रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। ललित शर्मा ने बताया कि विगत पांच मार्च की रात को उक्त टावर से नेटवर्क संबंधी उपकरण- रेडियो रिले यूनिट (आरआरयू), बैटरियां, रेसो कार्ड, केबल, नट बोल्ट आदि काफी सामान चोरी हो गया। टावर से नेटवर्क डाउन होने का पता चलते ही इसकी देखभाल करने वाले कर्मचारी मौके पर पहुंचे। बाद में कंपनी के दूसरे कर्मचारी व अधिकारी भी घटनास्थल पर आ गए। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को देखा गया लेकिन उसमें कुछ भी संदिग्ध दिखाई नहीं दिया। उपकरण चोरी होने की सूचना अगले दिन ही पुलिस अधिकारियों को दे दी गई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने में 15 दिन लगा दिए। मामले की जांच मीरा चौक प्रभारी सब इंस्पेक्टर बलवंत राम द्वारा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *