Breaking News

बोरिंग करते पाइप पर गिरने से मौत

बोरिंग करते पाइप पर गिरने से मौत
श्रीगंगानगर।
हनुमानगढ़ जिले के गोगामेडी थाना क्षेत्र के गांव उज्जवलवास में बोरिंग करते पाइप पर गिरने से एक युवक की मृत्यु हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतक जसजीतसिंह जटसिख (38)निवासी डूंगरवास तहसील भादरा जिला हनुमानगढ़ के भाई जितेंद्रसिंह द्वारा दी गई रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज की गई है। जितेंद्रसिंह ने बताया कि उसका बड़ा भाई जसजीतसिंह कल बुधवार को उज्जवलवास के वाटर वर्क्स परिसर में बोरिंग मशीन पर मजदूर के रूप में अमरसिंह निवासी ख्याली तहसील सादुलपुर जिला चूरू के साथ काम कर रहा था। सुबह करीब 10:35 बजे बोरिंग मशीन का एक पाइप गिरने से जसजीतसिंह के सिर में चोट लगी। उसे तुरंत गोगामेड़ी के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार जसजीतसिंह की लाश पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिवार वालों के सुपुर्द कर दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *