स्प्रे पीने से युवक की मौत
श्रीगंगानगर। जिले के दूरवर्ती रावला थाना क्षेत्र में एक युवक की स्प्रे पीने से मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार चक 3-केएचएम निवासी गोपालराम मेघवाल (25) ने 7 मार्च की शाम 7-8 बजे के दौरान स्प्रे का सेवन कर लिया। घर वालों ने उसे 9 मार्च को घडसाना के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। इससे पहले वे उसका कहीं और इलाज करवाते रहे।घडसाना हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए बीकानेर रैफर कर दिया। बीकानेर में उसकी परसों मृत्यु हो गई।मृतक गोपाल अविवाहित था। वह मजदूरी करता और शराब पीने का आदी था। उसके भाई हीरालाल मेघवाल (28)द्वारा दी गई रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर स्प्रे पीने के कारण की जांच की जा रही है।
