Breaking News

आंख में दवा डालकर सोया युवक सोया ही रह गया

आंख में दवा डालकर सोया युवक सोया ही रह गया
श्रीगंगानगर।
मजदूरी कर दोपहर को घर आए युवक ने खाना खाकर आंख में दवा डाली और सो गया। फिर वह सोया ही रह गया।युवक को अस्पताल ले जाया गया तो मृत घोषित कर दिया गया। घटना हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी शहर की है। पुलिस के अनुसार टिब्बी के वार्ड नंबर 12 निवासी विजय मेघवाल (25) की  अचानक मृत्यु होने का मामला दर्ज किया गया है।प्रेम कुमार मेघवाल (55) ने बताया कि उसका बेटा विजय कल गुरुवार दोपहर को मजदूरी कर कर घर आया था। उसने खाना खाया,फिर वह सोने लगा। उसकी पत्नी ने उसकी आंखों में दवा डाली थी। बताया जाता है की दवा विजय बाजार से लेकर ही आया था। इसके बाद वह सोकर उठा नहीं तो घर वाले उसे तुरंत अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने चेकअप के बाद मृत घोषित कर दिया।जांच कर रहे एएसआई देवीलाल ने बताया कि डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम के दौरान उसके पेट का विसरा एफएसएल जांच के लिए लिया है। प्रारंभिक तौर पर मृत्यु का कारण दिल का दौरा पडना बताया जा रहा है।पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मृत्यु के सही कारण का पता चलने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *