Breaking News

ट्रैक्टर की टक्कर लगने से एक की मौत, दूसरा घायल

ट्रैक्टर की टक्कर लगने से एक की मौत, दूसरा घायल
श्रीगंगानगर।
हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा थाना क्षेत्र में पीलीबंगा-हनुमानगढ़ फोरलेन मार्ग पर बुधवार- गुरुवार की रात्रि एक ट्रैक्टर की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक की मृत्यु हो गई जबकि दूसरा व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान मानाराम नायक निवासी चक 2-एसजीआर भागसर के रूप में हुई है। घायल हुए सुनील नामक युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह दोनों बुधवार देर रात को मोटरसाइकिल पर हनुमानगढ़ से पीलीबंगा की तरफ आ रहे थे। रास्ते में रोड डिवाइडर कट से यू-टर्न होकर आए एक ट्रैक्टर की टक्कर लगने से दोनों घायल हो गए। दुर्घटना की जांच कर रहे एएसआई राजेंद्र ने बताया कि गंभीर घायल हुए मानाराम को पीलीबंगा से हनुमानगढ़ रेफर कर दिया गया, जिसकी बाद में मृत्यु हो गई। मृतक के भाई गोपाल नायक (62) निवासी चक 2-एसजीआर भागसर द्वारा दी गई रिपोर्ट पर ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ है। घायल होने वाला सुनील प्रवासी गोपाल का भतीजा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *