न्यायिक अधिकारी का मामला जोधपुर हाई कोर्ट पहुंचा, प्रतिनिधि मंडल ने दिया ज्ञापन
श्रीगंगानगर। सादुलशहर में एक न्यायिक अधिकारी के व्यवहार का मामला जोधपुर हाईकोर्ट तक पहुंच गया है।
बार संघ सादुलशहर का एक प्रतिनिधिमंडल आज जोधपुर में राजस्थान उच्च न्यायालय के जस्टिस व श्रीगंगानगर जिले के इंस्पेक्टिंग जज वीरेंद्र कुमार एवं जस्टिस मनोज गर्ग से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने सादुलशहर में नियुक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट किरण राठी द्वारा बार संघ के अधिवक्ताओं व पक्षकारों के साथ दुर्व्यवहार किए जाने के संबंध में बताया। इस संबंध में बार संघ की ओर से एक ज्ञापन दिया गया। बरसों सादुलशहर के सचिव मोहित चुघ ने बताया कि एक्सपेक्टिंग जज ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि वे शीघ्र ही इस संबंध में गंभीरता से कार्यवाही करेंगे। प्रतिनिधि मंडल में बार संघ के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, राजेंद्र ड़ाल, सचिव मोहित चुघ, कोषाध्यक्ष गोपालसिंह राठौड़ एवं राजस्थान उच्च न्यायालय के अधिवक्ता नवीन शर्मा शामिल रहे। उल्लेखनीय है कि न्यायिक अधिकारी के व्यवहार को लेकर सादुलशहर के अधिवक्ताओं में काफी आक्रोश है। उन्होंने 19 मार्च को इस मामले को सुलझाने आए जिला एवं सत्र न्यायाधीश से वार्ता करने के पश्चात कार्य स्थगित कर दिया। बार संघ का कहना है कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कोई आश्वासन नहीं दिया।उन्होंने उनकी बात को भी गौर से नहीं सुना। अधिवक्ताओं ने 20 मार्च से कार्य बहिष्कार कर रखा है।
