Breaking News

महिला की हत्या कर लाश नहर में फेंकी!

महिला की हत्या कर लाश नहर में फेंकी!
– पदमपुर के पास नहर में नग्न अवस्था में मिली लाश
श्रीगंगानगर।
एक अज्ञात महिला की अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हत्या कर लाश नहर में फेंक दिए जाने की आशंका है। श्रीगंगानगर जिले के पदमपुर थाना क्षेत्र में चक 8-ईईए के समीप गंग कैनाल की ईईए माइनर नहर में कल गुरुवार को 40-50 वर्षीय एक महिला की लाश नग्न अवस्था में तथा गली-सड़ी हालत में मिली। पुलिस ने इस महिला की अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हत्या कर लाश नहर में फेंकने की संभावना से इनकार नहीं किया है। चक 8-ईईए निवासी पवनदीपसिंह नामक व्यक्ति द्वारा सूचना दिए जाने पर पुलिस ने लाश को नहर से निकलवाया। लाश लगभग 15 दिन पुरानी थी। उसके हाथ-पैरों को जलीय जीव जंतु खो गए थे। लाश बहुत ही सड़ी हुई हालत में थी। मौके की कार्यवाही के बाद लाश को पोस्टमार्टम की औपचारिकता के लिए सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में लाया गया। लाश की इतनी बुरी हालत थी कि उसे निर्धारित 72 घंटे सुरक्षित नहीं रखा जा सकता था। लिहाजा पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने दफना दिया। डीएनए टेस्ट के लिए उसका सेंपल प्रिजर्व करवाया गया है। जांच कर रहे हवलदार हरजिंदरसिंह ने बताया कि मृतक महिला पंजाब की निवासी होने की संभावना है। उसके शरीर पर कोई जाहिरा चोट का निशान दिखाई नहीं दिया।उसके गले पर भी कोई दबाव के लक्षण दिखाई नहीं दिए। मगर लाश नग्न अवस्था में मिलने के कारण पुलिस ने उसकी हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की है।पुलिस का कहना है कि अगर यह महिला दुर्घटनावश अथवा आत्महत्या करने के लिए नहर में गिरी होती तो उसके शरीर पर कपड़े आवश्यक होते। कपड़े कटे फटी हालत में हो हो सकते थे, जैसे कि आमतौर पर नहर में मिलने वाली लाशों के होते हैं। पुलिस का यह भी कहना है कि इस महिला के शरीर पर कोई कपड़ा ना होना इस बात की तरफ इशारा करता है कि जिस किसी ने भी उसकी हत्या की है, वह नहीं चाहता था कि कपड़ों की वजह से उसकी पहचान हो। इसलिए किसी अज्ञात तरीके से कत्ल करने के बाद कपड़े उतार कर लाश को नहर में फेंका गया है। उसके शरीर पर कहीं कोई टैटू नहीं था और ना ही कोई गहना पहना था।
पुलिस ने लाश मिलने की सूचना श्रीगंगानगर जिले के अलावा पंजाब के साथ लगते फाजिल्का,फिरोजपुर,मुक्तसर और बठिंडा जिलों की पुलिस को विशेष रूप से दी है्अभी तक महिला की पहचान नहीं हुई।पुलिस का कहना है कि पहचान होने के बाद उसकी मृत्यु पर पड़ा रहस्य का पर्दा उठने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *