Breaking News

रूपयों के लेनदेन के विवाद में घर बुलाकर पीटा

रूपयों के लेनदेन के विवाद में घर बुलाकर पीटा
– दूसरे पक्ष ने भी दर्ज करवाया मुकदमा
श्रीगंगानगर।
लालगढ़ जाटान थाना क्षेत्र के चक जमीयतसिंहवाला में रूपयों के लेनदेन के विवाद में घर बुलाकर मारपीट करने और निर्वस्त्र कर आपत्तिजनक वीडियो बनाने का मामला सामने आया है।पुलिस के अनुसार जमीयतसिंहवाला निवासी कुलविंदरसिंह ने रिपोर्ट दी है कि उसके घर के समीप रहने वाले गगन उर्फ बबलू तथा मदनलाल उर्फ मद्दू ने उसके भाई हरपिंदरसिंह को रूपयों के लेनदेन के चलते परसों फोन करके अपने घर बुलाया। घर जाने पर उक्त लोगों ने उसके भाई हरपिंदरसिंह से मारपीट की। उसके गले में साफा डालकर जान से मारने की कोशिश की। उक्त लोगों ने मारपीट करते हुए उसके भाई के पहने हुए कपड़े उतार दिए तथा आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। कुलविंदर सिंह ने उक्त लोगों पर उसके भाई को ब्लैकमेल करने तथा गाली-गलौज करने का आरोप भी लगाया है। दूसरी तरफ आरोपियों के परिवार की एक महिला ने हरपिंदरसिंह पर घर में घुसकर जाति सूचक गालियां देने मारपीट करने और कथित रूप से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी है।पुलिस के अनुसार इस रिपोर्ट पर हरपिंदरसिंह के विरुद्ध भी मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों मामलों की जांच डीएसपी (ग्रामीण) राहुल यादव द्वारा की जा रही है। उधर सादुलशहर थाना में गांव पतली निवासी एक महिला ने विगत 15 मार्च को अशोक, सुखप्रीत उर्फ सुक्खा तथा अनमोल पर घर में आकर छेड़छाड़ तथा मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार महिला ने बताया है कि वह दोपहर लगभग 1:30 बजे अकेली थी। तब उक्त आरोपी जाकर छेड़छाड़ करने लगे। उसने विरोध किया तो मारपीट की।इसी बीच उसका पति आ गया तो उक्त आरोपी उससे मारपीट कर फरार हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *