Breaking News

रॉयल्टी नाका लूटने के आरोप में तीन गिरफ्तार

रॉयल्टी नाका लूटने के आरोप में तीन गिरफ्तार
श्रीगंगानगर।
बीकानेर जिले में श्रीकोलायत थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 11 पर स्थित रॉयल्टी थार नाका से नगदी लूटने की 2 महीने पहले हुई वारदात में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक युवक सूरतगढ़ का निवासी है। बीकानेर के पुलिस अधीक्षक कावेंद्रसिंह सागर ने बताया कि 26 जनवरी की रात को रॉयल्टी थार नाका पर आए कुछ बदमाश नाका कर्मियों से मारपीट कर 1लाख 20 हजार  रुपए लूट ले गए थे। नाकेदार रणवीरसिंह और लाल सिंह की रिपोर्ट पर बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।उन्होंने बताया कि श्री कोलायत थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर लखबीरसिंह की टीम ने यह वारदात करने के आरोप में रणवीरसिंह राजपूत (21) विक्रमसिंह राजपूत (19) निवासी हंसासर थाना पांचू जिला बीकानेर और मांगीलाल कुमावत (26) निवासी डिग्री कॉलेज के पीछे तेली मोहल्ला सूरतगढ़ को गिरफ्तार किया गया है।तीनों युवकों से वारदात में शामिल अन्य बदमाशों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
——–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *