Breaking News

लहसुन ले जा रहे पिकअप वाहन में 8 किलो पोस्त, मिला चालक और परिचालक गिरफ्तार

लहसुन ले जा रहे पिकअप वाहन में 8 किलो पोस्त, मिला चालक और परिचालक गिरफ्तार
– हैरोइन सहित भी पकड़ा गया एक युवक
श्रीगंगानगर।
सूरतगढ़ सिटी पुलिस ने पिकअप वाहन में लहसुन लादकर ले जा रहे चालक परिचालक को अवैध रूप से पोस्त रखने के आरोप में पकड़ा है। वहीं एक युवक को भी हैरोइन सहित हिरासत में लिया है। पुलिस अधीक्षक गौरव यादव ने बताया कि सूरतगढ़ सिटी थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर नागेंद्रसिंह की टीम ने कल देर शाम को अमृतसर- जामनगर एक्सप्रेस वे पर चक 10-एसपीडी में एक पिकअप वाहन को रोक कर चेक किया। पिकअप में 102 कट्टे लहसुन के लदे हुए थे। तलाशी लेने पर गाड़ी में 7 किलो 900 ग्राम डोडा पोस्त चूरा बरामद हुआ। पिकअप के चालक और परिचालक और मंगलसिंह (28) पुत्र जबराराम निवासी जवाहरनगर, रामपुरा फूल पुलिस थाना गिल कलां तथा हरपालसिंह उर्फ सोनी (47) पुत्र वजीरसिंह निवासी रामपुरा फूल जिला बठिंडा, पंजाब को गिरफ्तार कर लिया गया। पिकअप गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस टीम में सिपाही सुरेश, रामकुमार, आत्माराम और ड्राइवर कांस्टेबल दुर्गादत्त भी शामिल रहे। वहीं थाना प्रभारी रामकुमार ने सरदारगढ़ गांव की लिंक रोड पर कल शाम को सोनू पुत्र शुगरसिंह को गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से 4.90 ग्राम अवैध हैरोइन बरामद हुई। दोनों कार्यवाहियों में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *