Breaking News

वित्त वर्ष की समाप्ति पर  अधिकाधिक टैक्स जुटाने की कवायद, कलेक्ट्रेट में बुलाई गई बैठक

वित्त वर्ष की समाप्ति पर  अधिकाधिक टैक्स जुटाने की कवायद, कलेक्ट्रेट में बुलाई गई बैठक
– पार्किंग,आवारा कुत्तों और एल एंड टी सहित शहर की अनेक समस्याओं पर भी हुई चर्चा
श्रीगंगानगर।
वित्त वर्ष की समाप्ति में अब सिर्फ 10 दिन बचे हैं, लिहाजा अधिक से अधिक टैक्स जुटाने की कवायद जिला स्तर पर तेज हो गई है। इस गरज से आज जिला कलेक्ट्रेट में एक बैठक बुलाई गई जिसमें जिला कलेक्टर डॉ मंजू, जीएसटी डिपार्मेंट सहित टैक्स जताने वाले अन्य विभागों के साथ व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। वाणिज्य कर विभाग के अतिरिक्तआयुक्त रामेन्द्र शर्मा ने बताया कि बैठक में जिला कलक्टर  डॉ मंजू ने व्यापारियों द्वारा की जा रही रिटर्न फाईलिंग की सराहना की। उन्होंने मार्च माह की समाप्ति से पहले अधिकाधिक राजस्व राजकोष मे जमा करवाने के लिए प्रेरित किया।बैठक में उपस्थित व्यापारिक संघों और टैक्स बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों से माल एवं सेवा कर (जीएसटी) से संबंधित सुझाव एवं समस्याओं की जानकारी ली गई। उनके द्वारा बताई गई कुछ समस्यायों का तुंरत निदान किया गया। प्रस्तुत किए गए सुझावों को मुख्यालय भिजवाने का आश्वासन दिया गया। जिला कलक्टर ने शहर  पार्किंग,आवारा कुत्तों की समस्या, स्वच्छता अभियान, सीवरेज और 24 घंटे पेयजल सप्लाई का काम कर रही कंपनी एल एंड टी और  ग्रीन गंगानगर प्रोजेक्ट के बारे मे भी विचार विमर्श किया गया। पट्रोल एवं डीजल पर वैट दरों को कम करने तथा पेट्रोलियम पदार्थों को जीएसटी में शामिल करने,टैक्स दर रिजनेबल , नॉन ट्रेफिक जॉन,रजिस्ट्रेशन और कैन्सेलेशन  इत्यादि के बारे में सुझाव रखे गये। अतिरिक्त जिला कलक्टर रीना छींपा , संयुक्त व्यापार मण्डल के अध्यक्ष तरसेम गुप्ता,श्रीगंगानगर ट्रेडर्स एसोसिएशन , कच्चा आढतिया संघ, टैक्स बार एसोसिएशन तथा सीए एसोसिएशन, कालीचरण अग्रवाल , सीए हैरी भठेजा, संयुक्त व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष हरीओम लूथरा, किरयाना एसोसिएशन के चन्दूराम बदरा, व्यापार मंडल के पूर्व महासचिव नरेश सेतिया,अनूपगढ से विजय कुमार और  मोहित छाबडा सहित विभिन्न व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों, प्रमुख व्यापारियों तथा विभागीय अधिकारियों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *