Breaking News

साइबर थाना में नव निर्मित जल मंदिर का लोकार्पण

साइबर थाना में नव निर्मित जल मंदिर का लोकार्पण
श्रीगंगानगर।
स्थानीय शिव चौक के समीप साइबर थाना के द्वारा के समीप लॉयंस क्लब सैंटर द्वारा समाजसेवी अजय राठी के परिवार के सहयोग से नवनिर्मित जल मंदिर का लॉयंस क्लब के प्रांतपाल सुनील अरोड़ा द्वारा लोकार्पण किया गया। लोकार्पण अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सुनील अरोड़ा ने जल मंदिर की स्थापना के लिए लॉयंस क्लब सैंटर तथा समाजसेवी राठी परिवार की प्रशंसा की। उन्होंने इस मौके पर लायंस क्लब सेंटर के सचिव सचिन कुमार कुक्कड़, पूर्व अध्यक्ष दीपक वाट्स,कोषाध्यक्ष अनिल पाहुजा, मनोज मिड्ढा, एलडी शर्मा तथा सुनील सचदेवा को क्लब की प्रांतीय पिन लगाकर सम्मानित किया। क्लब के अध्यक्ष श्याम गोस्वामी ने बताया कि क्लब द्वारा अभी तक शहर में तीन जल मंदिरों की स्थापना की गई है। शीघ्र ही सुखाडिया सर्कल के पास भी एक शीतल जल मंदिर बनाया जाएगा। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (त्वरित अनुसंधान प्रकोष्ठ) रामेश्वरलाल,साइबर थाना प्रभारी डीएसपी कुलदीप वालिया, समाजसेवी अजय राठी, डिस्ट्रिक्ट को-ऑर्डिनेटर ओपी मंगल, प्रांतीय जनसंपर्क अधिकारी आशीष अरोड़ा, पूर्व प्रांतपाल ज्योति कुमार कांडा, स्पेशल एग्जीक्यूटिव ऑफिसर नरेंद्र चांगिया,रीजन चेयरमैन नरेंद्र भठेजा, संदीप अनेजा और केवल सचदेवा आदि उपस्थित रहे। लायंस क्लब सेंटर से नए जुड़ने जा रहे सदस्यों घनश्याम पुरोहित, पवन शर्मा और मनीष अरोड़ा का स्वागत किया गया। सचिव सचिन कुक्कड़ ने  आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *