हिस्ट्रीशीटर के विरुद्ध गवाही देने पर धमकी
– पिछले हफ्ते ही जमानत पर छूटा है हिस्ट्रीशीटर
श्रीगंगानगर। श्रीकरनपुर थाना के एक हिस्ट्रीशीटर के विरुद्ध गवाही देने पर एक युवक को उसके ही गुर्गे द्वारा धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक श्रीकथनपुर के वार्ड नंबर 16 में लक्कड़ मंडी क्षेत्र निवासी अजय ग्रोवर उर्फ मोंटी द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर अमित चौधरी उर्फ राका के विरुद्ध धमकाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। अजय ग्रोवर ने बताया कि वह 11 मार्च की दोपहर 3:15 बजे श्याम मिष्ठान भंडार से चाय व समोसा लेकर पास में ही संदीप सेठी के ऑफिस की तरफ जा रहा था। तभी अमित चौधरी उर्फ राका निवासी वार्ड नंबर 10 ने रवि मेडिकल के पास रोका और धमकाया कि उसने एडवोकेट विशाल भारती के पक्ष में और साहिल अरोड़ा उर्फ़ भिंडी के विरुद्ध थाने और कोर्ट में बयान देकर बहुत गलत किया है। उसने साहिल अरोडा से दुश्मनी ले ली है।साहिल अरोडा की कोर्ट से जमानत हो चुकी है। एक मामले में तो उसने ही साहिल की जमानतदी है।अमित ने कहा कि साहिल नहीं उसे यह बताने के लिए भेजा है कि वह उसके पैर पकड़ ले और माफी मांग ले नहीं तो वह उसे जान से मार देगा।अजय ग्रोवर ने पुलिस को दी रिपोर्ट में यह भी बताया है कि अमित चौधरी ने कहा कि साहिल अरोडा एडवोकेट विशाल भारती वर्मा को जान से आज नहीं तो कल मारेगा ही। अमित चौधरी ने फिर कहा कि वह साहिल अरोडा के पैर पड़कर माफी मांग ले और उसके विरुद्ध दिए बयान से मुकर जाएं नहीं तो वे उसे झूठे मुकदमे में फंसा देंगे क्योंकि श्रीकरणपुर में हमारी सत्ता है। अजय ग्रोवर ने साहिल अरोडा उर्फ़ भिंडी तथा अन्यों के विरुद्ध 3 मार्च को दर्ज हुए एक मुकदमे में गवाही दी थी। श्रीकरनपुर की धान मंडी की एक दुकान में 2 मार्च की रात को मौजूद एडवोकेट विशाल भारती वर्मा के साथ साहिल अरोडा और कुछ अन्य युवकों ने आकर मारपीट की थी। विशाल भारती वर्मा एक दुष्कर्म पीड़ित युवती की पैरवी कर रहा है,जिसमें साहिल अरोरा की गिरफ्तारी हुई थी। विशाल भारती वर्मा से 2 मार्च की रात को हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने अभी तक सिर्फ साहिल को ही गिरफ्तार किया हैस जिसकी तीन-चार दिन बाद ही जमानत हो गई। बाकी आरोपी अभी तक पकड़े नहीं जा सके। जमानत पर छूटने के बाद साहिल अरोरा अब अपने गुर्गों से 2 मार्च को उसके विरुद्ध दर्ज हुए मुकदमे के गवाहों को धमका रहा है। पुलिस ने बताया कि अजय ग्रोवर की रिपोर्ट पर अमित चौधरी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच एएसआई करणसिंह के सुपुर्द की गई है।
