Breaking News

तीन बच्चों की मां द्वारा खुदकुशी करने के कारण का खुलासा नहीं, पुलिस की जांच जारी

तीन बच्चों की मां द्वारा खुदकुशी करने के कारण का खुलासा नहीं, पुलिस की जांच जारी
श्रीगंगानगर।
चूनावढ थाना क्षेत्र के चक 24-एमएल धनी मलकानी में तीन बच्चों की मां 35 वर्षीय संतोष नामक युवती द्वारा खुदकुशी करने के कारण का अभी खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस ने कल रविवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने के बाद संतोष की लाश परिवार वालों के सुपुर्द कर दी। उसके भाई श्रवण निवासी चक 11- एनपी रायसिंहनगर द्वारा दी गई रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज की गई है। जांच कर रहे एएसआई मंशाराम ने बताया कि संतोष की शादी लगभग 16 वर्ष पहले चक 24-एमएल निवासी संजय नायक से हुई थी।परसों शनिवार शाम को जब घर में कोई नहीं था, तब संतोष ने फांसी लगा ली। परिवार के सदस्य जब घर आए तो संतोष की लाश फंदे पर लटकी हुई थी। पता चलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच पीहर वाले भी घटनास्थल पर आ गए। उन्होंने संतोष की मौत को लेकर शक जाहिर करते पुलिस से गहन जांच की मांग की। कल रविवार को जिला अस्पताल के मुर्दाघर में पोस्टमार्टम की कार्यवाही के दौरान भी पीहर वाले काफी आक्रोशित नजर आए।पुलिस ने समझाइश कर पोस्टमार्टम करवाया। जांच अधिकारी ने बताया कि अभी तक संतोष के खुदकुशी करने के कारण का पता नहीं चला। पूरे मामले की गहराई की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *