केसरीसिंहपुर के सन्नी हत्याकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार
श्रीगंगानगर केसरीसिंहपुर में पिछले वर्ष मई महीने में दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में सिर में ईंट लगने से सन्नी नामक एक किशोर की मौत होने की घटना में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि चक 54 एफ-बी निवासी रणजीत पुत्र जोगिंदर शपाल को गिरफ्तार किया गया है जो कि वारदात के बाद से लगातार फरार था। पुलिस उसकी निरंतर तलाश कर रही थी। वह कल शाम अपने चक 54 एफ-बी में ही पकड़ा गया। उसे आज अदालत में पेश किया गया। इस हत्याकांड में चार आरोपी पूर्व में पकड़े जा चुके हैं।एक दो आरोपी अभी भी फरार हैं। पिछले वर्ष मई महीने में एक भूखंड के कब्जे कोई विवाद को लेकर दो पक्षों में टकराव हो गया था। दोनों पक्षों की तरफ से मारपीट की गई और पथराव किया गया। इसी दौरान सन्नी नामक एक किशोर के सिर में ईट आकर लगी, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया,जिसकी दो दिन बाद मृत्यु हो गई थी।
